3 अलग प्रकार की रोटियां और फायदे

By Lakshita Negi
06 Feb 2025, 18:30 IST

रोटी इंडियन खाने का एक अहम हिस्सा है, लेकिन अलग-अलग अनाज से बनी रोटियां हेल्थ के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस रोटी को खाने से कौन-सी बीमारी को कम करने में मदद मिलती है। आइए जानें 3 अलग टाइप की रोटी और उनके हेल्थ बेनिफिट्स।

बाजरे की रोटी के फायदे

बाजरे की रोटी में कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होती हैं, जो हड्डियों को स्ट्रांग बनाने में मदद करती है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा होता है और एनर्जी मिलती है।

ज्वार की रोटी के फायदे

ज्वार की रोटी ग्लूटेन-फ्री होती है, जिससे इसे डाइजेस्ट करने में आसानी होती है। इससे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करती है। इससे हार्ट हेल्दी होता है और हेल्थ को फायदा मिलता है।

रागी की रोटी के फायदे

रागी की रोटी में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे टाइम तक भरा रखती है। इससे भूख कम लगती हैं, जिससे वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

किस टाइम कौन-सी रोटी खाना सही?

सुबह के नाश्ते में रागी की रोटी खाना अच्छा होता है, क्योंकि यह एनर्जी देता है। दोपहर में ज्वार की रोटी हल्की और डाइजेस्ट करने में आसानी होती है, जबकि रात के खाने में बाजरे की रोटी हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है।

डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए कौन-सी रोटी खाएं

इन तीनों अनाज से बनी रोटियां फाइबर से भरपूर होती हैं, जिससे पेट साफ रहता है और पेट में कब्ज की दिक्कत नहीं होगी। यह रोटियां डाइजेस्टिव सिस्टम को स्ट्रांग करने में मदद करती हैं।

डायबिटीज में रोटी

बाजरा, ज्वार और रागी की रोटियां लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली होती हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह रोटियां बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं।

इम्यूनिटी के लिए रोटी

इन तीनों अनाजों में मौजूद पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाते है। नियमित रूप से इनको खाने से बीमारियों से बचाव होता है और शरीर हेल्दी रहता है।

हर दिन गेहूं की रोटी खाने के बदले अलग-अलग अनाज की बनी रोटियां खाएं। इनसे शरीर को सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.