2 साल तक के बच्चों का डाइट चार्ट

By Ambika Kimothi
08 Feb 2022, 11:32 IST

जमशेदपुर के बिष्टुपुर की डाइटीशियन डॉ. संचिता गुहा से जानेंगे दो साल तक के बच्चों के लिए डाइट चार्ट।

बच्चे भोजन लेने से मना क्यों करते हैं?

एक्सपर्ट का कहना है कि जब बच्चों को स्वादिष्ट भोजन, कैंडी, आइस्क्रीम, जंक फूड की आदत लग जाती है, तब वो भूख लगने पर भी घर का खाना खाने से मना करने लगते हैं और अपने पसंद के खाने की जिद्द करते हैं।

सोमवार को खिलाएं-

ब्रेकफास्ट - 1 ग्लास दूध में रोटी मिलाकर खिलाएं

लंच - पनीर की सब्जी के साथ चावल

शाम का स्नैक्स- कोई भी एक फल

डिनर- सरसों के साग के साथ रोटी

मंगलवार को खिलाएं-

ब्रेकफास्ट - अंडा, दलिया, दूध और केला

लंच - रायता, हरी सब्जी, राजमा, चावल

शाम का स्नैक्स- अनानास और अंगूर

डिनर- रोटी और मटर की सब्जी

बुधवार को खिलाएं-

ब्रेकफास्ट - उपमा के साथ चटनी

लंच - लौकी की सब्जी, पनीर की सब्जी और पुलाव

शाम का स्नैक्स - मोसंबी

डिनर - सब्जी के साथ मख्खन मिलाकर बनी खिचड़ी खिलाएं

गुरुवार को खिलाएं-

ब्रेकफास्ट - एक गिलास छाछ और डोसा

लंच - छोले की सब्जी और जीरा राइस

शाम का स्नैक्स - केला

डिनर - कोई भी हरी सब्जी और रोटी

शुक्रवार को खिलाएं-

ब्रेकफास्ट - मूंग दाल, भिंडी की सब्जी और रोटी और 1 गिलास दूध

लंच - उड़द की दाल, चावल, दही और आलू की भुजिया

शाम का स्नैक्स- संतरा और अंगूर

डिनर - सत्तू का पराठा और दही

शनिवार को खिलाएं-

ब्रेकफास्ट - गाजर, बीन्स और उपमा

लंच - आलू की सब्जी और रोटी

शाम का स्नैक्स- नाशपाती

डिनर- चावल, मशरूम या मटर की सब्जी

रविवार को खिलाएं-

ब्रेकफास्ट - 1 गिलास दूध, घी या मक्खन लगा पराठा

लंच - रोटी, बीन्स की सब्जी, चने की सब्जी

शाम का स्नैक्स-सेब या अन्य फल

डिनर - शिमला मिर्च या सोयाबीन की सब्जी और चावल

नोट-

फलों को रोजाना बदलकर खिलाएं।

बच्चों के डाइट चार्ट लिए डॉक्टर से पूछें।

ये डाइट चार्ट 2 साल तक के बच्चों के लिए है, लेकिन इस चार्ट को फॉलो करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें क्योंकि हर बच्चे की प्रकृति अलग होती है। खानपान से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com