फाइबर बढ़ाने वाले 12 बेस्ट फूड्स

By Deepak Kumar
27 May 2025, 12:30 IST

फाइबर पेट को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यह न केवल पाचन सुधारता है बल्कि मेटाबॉलिज्म तेज करता है, अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और ब्लड शुगर, बीपी व कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।

न्यूट्रिशनिस्ट से जानें

यहां न्यूट्रिशनिस्ट गरिमा गोयल ने 12 ऐसे फूड्स बताए हैं जो फाइबर से भरपूर हैं और जिन्हें आप आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

केला

केले में घुलनशील फाइबर होता है, जो आंतों की सफाई में मदद करता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

सेब और नाशपाती

सेब और नाशपाती में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं। ये पेट को साफ रखने, पाचन सुधारने और वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं। छिलके समेत इन्हें खाना ज्यादा लाभकारी होता है।

गाजर और चुकंदर

गाजर और चुकंदर आंतों की सफाई में मदद करते हैं और खून को भी साफ करते हैं। इनमें मौजूद फाइबर कब्ज दूर करता है और पेट को हल्का बनाए रखता है। इन्हें कच्चा या जूस के रूप में लें।

ब्रॉकली

ब्रॉकली में हाई फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर होते हैं। यह पेट की सूजन कम करती है और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

राजमा, चने और छोले

इन दालों और फलियों में प्रोटीन के साथ खूब सारा फाइबर होता है। ये पाचन को दुरुस्त करते हैं और पेट की सफाई में मदद करते हैं। सप्ताह में 2–3 बार इन्हें जरूर डाइट में शामिल करें।

ओट्स, चिया सीड्स और बादाम

ओट्स और चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं और पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। बादाम में भी फाइबर के साथ हेल्दी फैट्स होते हैं, जो आंतों को मजबूत करते हैं।

ऊपर बताए गए फूड्स को डाइट में शामिल करके आप आसानी से अपने आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ा सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com