लंबे और घने बालों के लिए लगाएं ये 6 तेल

By Shilpy Arya
24 Feb 2025, 18:45 IST

लंबे, घने और खूबसूरत बालों की चाह सभीको होती है। इसके लिए अक्सर महिलाएं महंगे हैयर ट्रीटमेंट लेती हैं। लेख में जानें ऐसे खास तेलों के बारे में जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे-

नारियल तेल

बालों को स्वस्थ रखने के लिए नारियल तेल को हल्का गुनगुना करके लगाएं। इसे लगाने से बालों को नमी मिलती है और हेयरफॉल कम होता है।

सरसों का तेल

एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गणों से भरभूर सरसों के तेल से बालों की मालिश करें। यह डैंड्रफ से निजात दिलाता है और बालों को मजबूती देता है।

करी पत्ते का तेल

करी पत्ते के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड के गुण होते हैं, जो हेयरफॉल कम करते हैं। इससे बालों की मसाज करें।

आंवले का तेल

आंवले का तेल बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसे बालों में लगाने से बाल काले , घने होते हैं।

प्याज का तेल

प्याज का तेल भी आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। प्याज के रस को किसी भी तेल में पकाएं। फिर ठंडा होने के बाद इसे बालों पर लगाएं।

मेथी का तेल

मेथी का तेल लगाने से बालों को प्रोटीन मिलता है। यह हेयरफॉल कम करने के साथ ही बालों को मजबूत और शाइनी भी बनाता है। भी रोकता है।

बालों की ग्रोथ बेहतर करने के लिए ये सभी तेल लगाएं। हेयर केयर से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com