बालों को नेचुरल कलर देने के लिए और उन्हें स्वस्थ बनाने के लिए कई लोग उनमें मेहंदी लगाते हैं। आप मेहंदी में कुछ चीजें मिलाकर इसे और भी हेल्दी बना सकते हैं। इनके बारे में जानने के लिए पढ़ें यह स्टोरी-
दही
मेहंदी में दही मिक्स करके बालों में लगाने से बाल सॉफ्ट और शाइनी बनते हैं। साथ ही, यह स्कैल्प साफ करके डैंड्रफ भी दूर करता है।
एलोवेरा जेल
आप अपने बालों में मेहंदी और एलोवेरा जेल को मिलाकर लगा सकते हैं। यह स्कैल्प में नमी बनाए रखता है। साथ ही, बालों को पोषण भी देता है।
अंडा
प्रोटीन से भरपूर अंडा आपके बालों को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। इसे मेहंदी में मिलाकर लगाएं। लेकिन, अंडे की बदबू दूर करने के लिए शैंपू करें।
नींबू का रस
मेहंदी में नींबू का रस मिलाएं। यह मिश्रण भी बालों को स्वस्थ रखता है। इससे बाल मजबूत होते हैं और हेयरफॉल कम होता है।
मेथी दाना
मेथी दाना में प्रोटीन के गुण होते हैं। इसके पेस्ट को मेहंदी के साथ बालों में लगाने से बालों का विकास बेहतर ढंग से होता है।
सावधानी
इस स्टोरी में बताई गई सामग्री से एलर्जी महसूस होने पर उसका प्रयोग न करें। इससे बालों को नुकसान हो सकता है।
आप इन सभी चीजों को मेहंदी में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। बालों की देखभाल से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com