नहाने से पहले बालों में लगाएं ये 5 चीजें

By Deepak Kumar
16 May 2025, 13:30 IST

अगर आपके बाल रूखे, बेजान और उलझे हुए हैं, तो नहाने से पहले कुछ घरेलू चीजें बालों में लगाकर आप उन्हें मुलायम, चमकदार और मजबूत बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे 5 चीजों के बारे में।

सरसों या नारियल तेल लगाएं

सरसों या नारियल तेल को हल्का गर्म करें और स्कैल्प में अच्छी तरह मसाज करें। यह बालों को पोषण, नमी और मजबूती देता है। नहाने से 1-2 घंटे पहले तेल लगाना फायदेमंद होता है।

अंडा लगाएं

अंडे का येलो पार्ट निकालकर फेंटें और स्कैल्प पर लगाएं। यह बालों को पोषण, नमी और चमक देता है। दोमुंहे बालों की समस्या भी कम करता है। हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा बालों को हाइड्रेट और मुलायम बनाता है। नहाने से 20 मिनट पहले स्कैल्प पर लगाएं। बालों को मॉइश्चराइज करता है और ड्राईनेस दूर करता है। हफ्ते में 2-3 बार उपयोग करें।

दही से पाएं मुलायम बाल

दही में मौजूद पोषक तत्व बालों को नरम और चमकदार बनाते हैं। दही को स्कैल्प पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। यह बालों के रूखेपन को कम करता है।

बनाना पेस्ट लगाएं

केले को मैश करके स्कैल्प पर लगाएं। 20 मिनट बाद धोने से बालों को नमी और सॉफ्टनेस मिलती है। यह बालों को टूटने से भी बचाता है और उन्हें स्मूद बनाता है।

हेयर मास्क बनाएं मिक्स करके

आप अंडा, दही और एलोवेरा मिक्स करके DIY हेयर मास्क बना सकते हैं। यह मिक्स बालों को गहराई से पोषण और मजबूती देता है।

कब और कितनी बार लगाएं

इन सभी उपायों को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें। नहाने से 1 घंटे पहले लगाना सबसे बेहतर समय है। नियमित इस्तेमाल से बाल सॉफ्ट, स्ट्रेट और हेल्दी बनते हैं।

बालों में जान लाने के लिए ये उपाय जरूर आजमाएं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com