सफेद बाल होंगे काले, मेहंदी में मिलाएं ये 5 चीजें

By Himadri Singh Hada
28 Mar 2025, 20:00 IST

मेहंदी बालों को नैचुरली काला करने के लिए एक बेहतरीन उपाय है, जिससे सफेद बालों को छुपाया जा सकता है। यह बालों को नुकसान भी नहीं पहुंचाता है।

मेहंदी में तेल मिलाने के फायदे

अगर आप मेहंदी में तेल मिलाकर लगाते हैं, तो यह बालों को जल्दी काला करने में मदद करता है। इसके लिए सरसों, नारियल या अरंडी तेल का इस्तेमाल करें।

मेहंदी में आंवला मिलाएं

आंवला में मौजूद गुण सफेद बालों को काला करने में बहुत कारगर होते हैं। इसलिए, आंवला पाउडर को मेहंदी के साथ मिलाकर बालों में लगाना चाहिए।

मेहंदी में कॉफी और इंडिगो मिलाएं

मेहंदी में कॉफी और इंडिगो मिलाकर इस्तेमाल करने से बालों को एक नैचुरल काला रंग मिलता है। साथ ही, बालों में शाइन भी आती है।

मेहंदी में केला मिलाएं

एक पका हुआ केला, मेहंदी में मिलाकर बालों पर लगाने से बालों को काला करने में मदद मिलती है। इसके साथ-साथ यह बालों को मुलायम भी बनाता है।

मेहंदी में अंडा और नींबू मिलाएं

अंडे और नींबू का मिश्रण मेहंदी के साथ बालों में लगाने से बाल काले हो सकते हैं। इससे बालों को भरपूर पोषण भी मिलता है।

बालों में मेहंदी लगाने का तरीका

सबसे पहले 2-3 चम्मच मेहंदी में तेल मिलाकर गर्म करें। फिर इसे ठंडा करके बालों में लगाएं। यह सफेद बालों को काला करने के लिए प्रभावी उपाय है।

आंवला और मेहंदी का मिश्रण

आंवला और मेहंदी का मिश्रण बालों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ उनके काले होने में भी मदद करता है। इसे 4-5 घंटे तक बालों में लगा छोड़ दें। फिर बाल धो लें।

मेहंदी, कॉफी और इंडिगो कैसे लगाएं?

मेहंदी, कॉफी और इंडिगो का कॉम्बिनेशन बालों को काला और शाइनी बनाने में बहुत फायदेमंद है। इसे 4-5 घंटे तक बालों में लगा रहने दें। फिर बाल धो लें।

अंडा और नींबू के साथ मेहंदी लगाने से बालों की गुणवत्ता में सुधार होता है। यह बालों को सुंदर और काले बनाता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com