बालों को स्वस्थ, काला, घना और लंबा बनाए रखने के लिए आपको उनकी खास देखभाल करनी चाहिए। लेख में विस्तार से जानें बालों में क्या-क्या लगाना चाहिए-
मेथी दाना
बालों में मेथी दाने का पेस्ट लगाया जा सकते है। रात को सोने से पहले मेथी दाना भिगो दें। फिर सुबह इसे पीसकर बालों में लगाएं। इसमें मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूती देता है।
एलोवेरा जेल
स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप बालों में एलोवेरा जेल लगाएं। यह स्कैल्प का पीएच बैलेंस रखने के साथ ही बालों का रूखापन दूर करता है।
मुल्तानी मिट्टी
आप हफ्ते में 1 बार मुल्तानी मिट्टी भी बालों में लगा सकते हैं। इसके मैग्नीशियम के गुण हेयरफॉल रोकते हैं। यह स्कैल्प को साफ रखने में मदद करती है।
तेल
बालों को स्वस्थ रखने के लिए आपको बालों की अच्छे से मालिश करनी चाहिए। इससे आपके बालों को स्वस्थ रखते हैं। सरसों, नारियल या बादाम के तेल को गुनगुना करके सिर की मसाज करें।
दही
स्वस्थ बालों के लिए आप उनमें दही लगा सकते हैं। दही का पेस्ट लगाने से बालों को नेचुरली मॉइश्चराइज करने में सहायता होती है। इससे बाल शाइनी बनते हैं।
सावधानी
आप अपने बालों में लेख में बताई गई चीजें लगा सकते हैं। इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी होने पर उससे परहेज करें।
लेख में बताई गई चीजों को आप बालों में लगा सकते हैं। इससे बालों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। हेयर केयर से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com