प्लेटलेट्स रिच प्लाज्मा ट्रीटमेंट को शॉर्ट में पीआरपी कहते हैं। ये बालों का ट्रीटमेंट है, जो हेयर ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। वहीं, हेयरफॉल की समस्या में डॉक्टर की सलाह पर पीआरपी ट्रीटमेंट करा सकते हैं।
क्या है PRP ट्रीटमेंट?
पीआरपी थेरेपी में ब्लड का इस्तेमाल करके नए बाल उगाए जाते हैं। बालों को उगाने और इन्हें स्ट्रांग और हेल्दी बनाने के लिए पीआरपी ट्रीटमेंट का सहारा ले सकते हैं।
कैसे होता है ट्रीटमेंट?
पीआरपी ट्रीटमेंट में शरीर के किसी भी भाग से 10-15 एमएल खून निकालकर प्लाज्मा में बदला जाता है। फिर इस प्लाज्मा को इंजेक्शन की मदद से स्कैल्प में इंजेक्ट करते हैं।
PRP थेरेपी से क्या होता है?
पीआरपी ट्रीटमेंट में बालों के स्कैल्प में प्लाज्मा इंजेक्ट करने से बालों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इस प्रक्रिया की मदद से बालों को बढ़ाने और मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
कब तक रहता है असर?
पीआरपी ट्रीटमेंट एक नॉन-सर्जिकल ट्रीटमेंट है, जिसका असर 2 सालों तक रह सकता है। वहीं, डेढ़ घंटे के इस ट्रीटमेंट में किसी भी तरह का दर्द झेलना नहीं पड़ता है।
PRP थेरेपी के फायदे

हेयर ग्रोथ

निशान नहीं पड़ते

नो साइड इफेक्ट्स

समय लगता है कम

दवा नहीं खानी पड़ती

नॉन-सर्जिकल ट्रीटमेंट

हेयर फॉलिकल्स बनाएं स्ट्रांग

डॉक्टर की सलाह पर बालों को उगाने के लिए पीआरपी ट्रीटमेंट करा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com