कपूर को बालों में लगाने से सिर की त्वचा को ठंडक मिलती है और खुजली या जलन जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। खासकर, जब सिर में डैंड्रफ या स्कैल्प इंफेक्शन हो।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय बेहतर जानकारी के लिए हमने डी.वाई पाटिल हॉस्पिटल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अस्मिता कपूर से बात की। आइए जानते हैं बालों में कपूर लगाने के फायदे और लगाने का तरीका।
बालों में कपूर लगाने के फायदे
बालों में कपूर का उपयोग करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और बाल मजबूत होने लगते हैं।
नारियल तेल और कपूर
अगर बाल ज्यादा झड़ रहे हों, तो नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना कम हो सकता है और बालों की ग्रोथ में सुधार आ सकता है।
बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण से बचाव
कपूर में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।
बालों में ताजगी महसूस होना
बालों में कपूर लगाने से बालों में ताजगी का अहसास होता है, जिससे स्ट्रेस कम होता है और दिमाग को शांति मिलती है। साथ ही, बालों में चमक आती है।
पसीने या गंध से छुटकारा
अगर सिर में पसीने या गंध की समस्या हो, तो कपूर वाला तेल लगाने से यह समस्या दूर हो सकती है। कपूर की खुशबू तेज और राहत देने वाली होती है।
सिरदर्द से राहत
कपूर और नारियल तेल का मिश्रण सिर में लगाने से सिरदर्द से भी राहत मिल सकती है क्योंकि यह सिर को ठंडक देता है।
कपूर को सीधे सिर पर न लगाएं। हमेशा तेल में मिलाकर लगाएं ताकि त्वचा में जलन या एलर्जी से बचा जा सके। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com