प्राकृतिक तरीके से बालों को बढ़ाना चाहते हैं तो दही का इस्तेमाल करें। बालों में दही लगाने से बालों को पोषण मिलता है। इसलिए इन तरीकों से बालों में दही लगा सकते हैं।
शहद और सेब का सिरका
एक कटोरी दही में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। फिर शैम्पू से बालों को धो लें।
फ्रूट मास्क
हेयर ग्रोथ के लिए फ्रूट मास्क बेहतर ऑप्शन है। अपने पसंदीदा फल जैसे केला या एवोकाडो को मैश करके दही में मिलाएं। इसके बाद 2-3 बूंदें ऑलिव ऑयल की मिलाकर बालों पर आधे घंटे के लिए लगाएं।
करी पत्ते के संग
एक कटोरी दही में एक कप करी पत्ते डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। फिर इस पेस्ट में नारियल का तेल मिलाकर बालों पर लगाएं। 20-25 मिनट के बाद बालों में शैम्पू करें।
एलोवेरा के साथ
एलोवेरा के गूदे और दही को साथ में ब्लेंड कर लें। फिर इसमें कोकोनट ऑयल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में 15-20 मिनट तक लगाएं। इस पेस्ट को हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं।
मेथी-दही
आधा कप मेथी के बीजों को रातभर पानी में भिगो दें। फिर इसे पीसने के बाद दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में आधे घंटे के लिए लगाएं। इसके बाद शैम्पू कर लें।
ऑलिव ऑयल के साथ
एक कटोरी दही में 1 चम्मच जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आधे घंटे के लिए बालों में लगाएं। इसके बाद बालों को साफ कर लें। इस पैक से डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं।
बालों में दही लगाने से बालों की ग्रोथ और शाइन बढ़ाने में मदद मिलती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com