तेल लगाने के बाद तुरंत बाल धोना चाहिए या कुछ घंटों बाद?

By Aditya Bharat
20 Jul 2025, 13:00 IST

तेल सभी लोग लगाते हैं, लेकिन क्या इसे लगाने के बाद तुरंत धोना चाहिए? इस सवाल का जवाब जानना जरूरी है ताकि बालों को सही देखभाल मिल सके। आइए जानते हैं।

तेल लगाने का असली मकसद

तेल बालों को पोषण देने, ड्रायनेस दूर करने और टूटने से बचाने के लिए लगाया जाता है। लेकिन तेल तभी असर करता है जब उसे बालों में कुछ समय तक रहने दिया जाए।

तेल लगाकर तुरंत धो लिया जाए तो?

तेल को समय नहीं मिलेगा कि वह स्कैल्प और बालों के अंदर समा सके। ऐसे में तेल का पूरा फायदा नहीं मिल पाता, और बाल पहले जैसे ही रूखे बने रहते हैं।

कितनी देर लगाकर छोड़ना चाहिए?

तेल को कम से कम आधे घंटे तक बालों में छोड़ना चाहिए। PubMed पर छपी एक स्टडी के मुताबिक, नारियल तेल जैसे तेलों को 30 मिनट तक लगाना बालों की गहराई तक असर करने के लिए काफी होता है। इससे बालों में मजबूती और नमी बनी रहती है।

रातभर तेल छोड़ना फायदेमंद होता?

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव नहीं है और डैंड्रफ की समस्या नहीं है, तो रातभर तेल लगाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे बाल मजबूत और सॉफ्ट बनते हैं।

हर बार शैंपू से पहले तेल जरूरी है?

तेल लगाने से बाल शैंपू के केमिकल्स से होने वाले नुकसान से बचते हैं। हल्का सा तेल शैंपू से पहले लगाने से बालों की नमी बनी रहती है।

कौन सा तेल ज्यादा असर करता है?

नारियल तेल बालों के अंदर तक जाकर मजबूती देता है। बादाम तेल पोषण से भरपूर होता है और आंवला तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है।

तेल कितनी बार लगाना चाहिए?

हफ्ते में दो बार तेल लगाना पर्याप्त माना जाता है। बहुत ज्यादा तेल लगाने से स्कैल्प पर गंदगी जम सकती है, जिससे बालों को नुकसान हो सकता है।

तेल लगाने के तुरंत बाद बाल धोना सही तरीका नहीं है। कम से कम 30 मिनट बाद ही बाल धोने चाहिए ताकि तेल अपना काम कर सके और बालों को सही पोषण मिल सके। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com