नींबू का रस और सरसों का तेल, दोनों ही आपके बालों को स्वस्थ रखने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इस लेख में हम खुद के अनुभव के आधार पर बताएंगे, बालों में नींबू का रस और सरसों का तेल मिलाकर लगाने के फायदे-
रूखापन दूर करे
बालों में नींबू का रस और सरसों का तेल मिक्स करके लगाने से आपको स्कैल्प की ड्राईनेस से निजात मिलती है। इससे स्कैल्प में भी नमी बनी रहती है।
डैंड्रफ से छुटकारा
सिट्रिक एसिड और एंटीफंगल गुणों से भरपूर नींबू का रस सरसों के तेल के साथ मिलाकर लगाने से आपको डैंड्रफ से निजात मिलती है। इसे हफ्ते में 1 बार जरूर लगाएं।
पोषण दे
बालों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें पोषण देना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप नींबू के रस और सरसों के तेल से बालों की मालिश करें। इसमें विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं।
शाइन लाए
बालों में चमक लाने के लिए आपको उनमें नींबू का रस और सरसों का तेल मिक्स करके लगाएं। यह बालों को मुलायम और शाइनी बनाता है।
हेल्दी स्कैल्प
हल्के गुनगुने सरसों के तेल में नींबू का रस मिलाकर सिर की मालिश करने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिससे स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
ग्रोथ सुधारे
बालों की ग्रोथ में सुधार लाने में नींबू का रस और सरसों का तेल आपकी मदद कर सकते हैं। इसे लगाने से हल्के और पतले बालों की दिक्कत दूर होती है।
बालों में नींबू का रस और सरसों का तेल मिलाकर लगाने से ये सभी फायदे मिलते हैं। बालों से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com