बालों में प्याज के रस का इस्तेमाल कैसे करें?

By Harsha Singh
31 Oct 2024, 08:00 IST

बाजारों में मिलने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट्स में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। इससे बालों को काला, घना और मजबूत बनाया जा सकता है। हालांकि, इन प्रोडक्ट्स में कई केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है।

प्याज के रस का करें इस्तेमाल

आप बाजारों से महंगे और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स को लेने की जगह घर पर ही प्याज का रस बनाकर बालों में लगा सकते हैं। इससे बालों को मजबूती मिलेगी और कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आइए इसे इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे जानते हैं-

बाल कम झड़ेंगे

आजकल के समय में बाल झड़ने की समस्या बहुत आम है। इससे बचाव के लिए आप प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस रस में सल्फर की मात्रा ज्यादा होती है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन ठीक करता है और बाल कम झड़ते हैं।

डैंड्रफ से छुटकारा

प्याज का रस आपको डैंड्रफ की समस्या से बचाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बालों को साफ करते हैं। इससे बाल घने और मजबूत हो सकते हैं।

इंफेक्शन की समस्या से छुटकारा

बालों में बैक्टीरियल इंफेक्शन की समस्या होती है। इससे बचाव के लिए भी आप प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, प्याज के रस को बालों में लगाने से कोलेजन की मात्रा बढ़ती है। इससे इन्फेक्शन की समस्या से बचा जा सकता है।

काले होंगे सफेद बाल

अगर आपके बाल भी समय से पहले सफेद होने लगे हैं, तो प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंटस पाए जाते हैं, जो सफेद बालों को काला करने में मदद करते हैं।

कैसे करें प्याज के रस का इस्तेमाल?

अगर आप बालों में प्याज के रस का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो स्कैल्प को हेल्दी बनाने और पीएच लेवल को मेंटेन रखने के लिए आप प्याज के रस में नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं। इसे कुछ देर स्कैल्प में लगे रहने दें।

प्याज का रस बालों के लिए फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com