बालों में दही लगाने के बाद अक्सर उनसे बदबू आने लगती है। इसे दूर करने के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं। लेख में जानें बालों से बदबू दूर करने के तरीके-
नींबू
सिट्रिक एसिड के गुणों से भरपूर नींबू दही की बदबू दूर करने में मदद करता है। इसके रस को किसी तेल में मिलाकर लगाएं।
शैंपू करें
बालों से दही की बदबू दूर करने के लिए शैंपू जरूर करें। इससे बदबू दूर करने में मदद मिलती है। बालों से दही साफ करके 10 मिनट बाद शैंपू जरूर करें।
रोज वॉटर
बालों में आप सीधे तौर गुलाब जल लगा सकते हैं। इसमें आधा कप पानी मिलाकर बालों की मसाज करें। कुछ देर के बाद बालों को सादे पानी से धोएं।
सेब का सिरका
इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण बालों की गंदगी और उनसे दही की बदबू दूर करते हैं। इसे पानी में मिलाकर बालों को धोएं।
सावधानी
लेख में बताई गई चीजों को लगाकर बालों से दही की बदबू दूर करें। किसी चीज से एलर्जी होने पर उसे न लगाएं।
दही लगाने के बाद बालों से बदबू दूर करने के लिए ये तरीके अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें onlymyhealth.com