आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होना एक आम समस्या बन गई है। दरअसल तनाव, प्रदूषण, गलत खानपान और पाचन की खराबी जैसे कारणों से समय से पहले सफेद बालों की समस्या बढ़ रही है। ऐसे में लोग चिंतित रहते हैं कि सफेद बालों को नेचुरली काला कैसे करें?
डॉक्टर से जानें
सफेद बालों से छुटकारा पाने और उन्हें नेचुरली काला बनाने में आयुर्वेद बहुत मदद कर सकता है। इस बारे में हमने पंजाब की आयुर्वेदिक डॉक्टर भुवनेश्वरी से बात की। आइए उनसे जानते हैं बालों को काला करने के आसान आयुर्वेदिक उपाय।
सफेद बालों के लिए आयुर्वेदिक समाधान
आयुर्वेद के अनुसार, बहुत अधिक स्ट्रेस, धूप, फास्ट फूड, शराब, कॉफी, और केमिकल वाले प्रोडक्ट पित्त दोष बढ़ाते हैं। इन्हें सीमित कर के आप सफेद बालों की समस्या से राहत पा सकते हैं।
आयुर्वेदिक हर्ब्स का करें उपयोग
नीलिनी, भृंगराज, ब्राह्मी, आंवला और कृष्ण तिल जैसे हर्ब्स बालों में मेलेनिन उत्पादन बढ़ाते हैं और बालों को अंदर से पोषण देते हैं।
भृंगराज तेल से करें मालिश
भृंगराज तेल से सिर की मालिश करें। यह स्कैल्प को पोषण देता है और सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने में सहायक होता है।
आयुर्वेदिक हेयर मास्क लगाएं
आंवला और मेथी बीज से बना हेयर मास्क सफेद बालों को काला करने में मदद करता है। इसे सरसों के तेल में पकाकर सिर पर लगाएं और 25 मिनट बाद धो लें।
नस्य क्रिया अपनाएं
गौघृत या भृंगराज तेल की 2 बूंदें नाक में डालना ‘नस्य क्रिया’ कहलाता है, जो बालों की जड़ तक असर करता है और बालों की उम्र बढ़ाता है।
योग और प्राणायाम करें
अनुलोम विलोम, नाड़ी शोधन, हलासन और शीर्षासन जैसे योगासन बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने और उन्हें मजबूत बनाने में बेहद असरदार होते हैं।
ऊपर बताए गए आयुर्वेदिक उपायों को अपनाकर आप अपने बालों को नेचुरली काला बना सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com