बिना डाई के बाल काले कैसे करें?

By Deepak Kumar
02 May 2025, 14:00 IST

डाई से बालों को नुकसान हो सकता है। इसलिए आजकल लोग प्राकृतिक उपायों की ओर लौट रहे हैं। आइए जानते हैं 5 आसान और असरदार तरीके, जिनसे आप बालों को बिना डाई के काला बना सकते हैं।

आंवला

आंवला बालों के लिए आयुर्वेदिक औषधि है। यह विटामिन C से भरपूर होता है। इसे बालों में तेल या रस के रूप में लगाएं। हफ्ते में 2-3 बार 4 घंटे के लिए लगाएं और शैंपू कर लें। इससे बाल मजबूत और काले बनते हैं।

प्याज का रस

प्याज में सल्फर होता है जो बालों को नेचुरली काला और मजबूत बनाता है। प्याज के रस को नारियल तेल में मिलाएं और बालों में लगाएं। 3-4 घंटे बाद धो लें। हफ्ते में 2 बार करें।

अंडा

अंडे का सफेद भाग बालों को पोषण देता है। इसे सरसों या जैतून तेल में मिलाकर हेयर मास्क बनाएं। इसमें नींबू का रस मिलाएं। इसे हफ्ते में 2-3 बार बालों में लगाएं।

एलोवेरा और तेल

एलोवेरा को नारियल या अरंडी के तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं। यह मिश्रण बालों को काला और चमकदार बनाता है। आप इसमें आंवला और नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

पिएं इन चीजों का जूस

गाजर, चुकंदर, आंवला और नींबू का जूस मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। यह बालों को अंदर से पोषण देकर काला और स्वस्थ बनाता है। नियमित रूप से सेवन करें।

संतुलित आहार

बालों की सेहत के लिए विटामिन B12, आयरन, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड जरूरी हैं। अपने आहार में हरी सब्जियां, दालें, बीन्स और ड्राय फ्रूट्स शामिल करें।

डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें

अगर सफेद बालों की समस्या लगातार बनी हुई है, तो किसी डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ से संपर्क करें। हो सकता है यह किसी अंदरूनी रोग का संकेत हो।

इन प्राकृतिक उपायों के साथ-साथ बालों की नियमित तेल मालिश करें। गर्म पानी से बाल न धोएं और केमिकल प्रोडक्ट्स से बचें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com