1 हफ्ते में बालों को बढ़ाने के लिए क्या लगाएं?

By Vikas Rana
07 May 2024, 19:18 IST

खराब जीवनशैली और जंक फूड का अधिक सेवन करने के कारण बाल कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में बालों को मजबूत बनाने और 1 हफ्ते में लंबा करने के लिए लेख में बताए गए तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लैवेंडर तेल

बालों को लंबा और मजबूत बनाने के लिए लैवेंडर तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लैवेंडर तेल में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बालों को लंबा करने में मदद करते हैं।

बादाम तेल

बादाम के तेल में विटामिन-ई, मैग्नीशियम और विटामिन-ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को लंबा करने में मदद करते हैं।

तिल का तेल

तिल का तेल बालों के लिए फायदेमंद होता है। तिल का तेल हेयर फॉल को रोकता है। साथ ही, इसे लगाने से बाल लंबे होते हैं।

नारियल तेल

नारियल तेल बालों की लंबाई बढ़ाने में मदद करता है। इसमें विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है।

प्याज का तेल

प्याज बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसे लगाने से बालों का झड़ना बंद होता है। साथ ही, यह बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है।

बालों को लंबा बनाने के लिए ये सभी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com