बालों में कपूर लगाने का सही तरीका क्या है?

By Himadri Singh Hada
07 May 2025, 19:30 IST

बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए नारियल तेल में सफेद कपूर मिलाकर लगाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और स्कैल्प भी हेल्दी रहता है।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय बेहतर जानकारी के लिए हमने डी.वाई पाटिल हॉस्पिटल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अस्मिता कपूर से बात की। आइए, बालों में कपूर लगाने के फायदे और तरीका जानते हैं।

कपूर और नारियल तेल

अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो कपूर और नारियल तेल का मिश्रण स्कैल्प पर लगाने से फंगस और खुजली से आराम मिलता है और बाल झड़ना भी काफी हद तक कम हो जाता है।

सफेद कपूर का इस्तेमाल

सफेद कपूर का इस्तेमाल बालों के लिए सबसे अच्छा रहता है। बाकी रंगों वाले कपूर में कुछ टॉक्सिक तत्व हो सकते हैं, जो बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बालों में आएगी नेचुरल चमक

नारियल तेल और कपूर का मिश्रण बालों में नेचुरल चमक लाने का शानदार तरीका है। यह ड्राई और फ्रिजी हेयर को स्मूथ बनाता है और बालों को एक सुंदर हेल्दी लुक देता है।

कपूर-नारियल तेल से मालिश

कपूर और नारियल तेल की मालिश करने से बालों की ग्रोथ तेज होती है, बाल मजबूत होते हैं और लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं। इससे हेयर फॉल जैसी समस्याएं धीरे-धीरे दूर हो जाती हैं।

बाल नैचुरली काले होना

अगर आपके बाल समय से पहले सफेद होने लगे हैं, तो कपूर और नारियल तेल का नियमित उपयोग आपके बालों को नैचुरली काला बनाए रखने में काफी मददगार हो सकता है।

कपूर-नारियल तेल का मिश्रण कैसे बनाएं?

कपूर और नारियल तेल का मिश्रण तैयार करने के लिए आपको बस नारियल तेल को थोड़ा गर्म करना है और उसमें 1-2 कपूर की गोलियां मिलाकर अच्छे से घोल लेना है।

कपूर और नारियल तेल कैसे लगाएं?

तैयार किए गए इस तेल से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मालिश करें और बालों की लंबाई तक अच्छे से लगाएं। फिर इसे कम से कम चार घंटे या पूरी रात के लिए छोड़ दें।

इस मिश्रण को सप्ताह में दो से तीन बार बालों में लगाना चाहिए। इससे बालों का टेक्सचर सुधरता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com