स्प्लिट एंड्स कम करने के लिए घरेलू हेयर पैक

By Shilpy Arya
28 Jul 2025, 19:00 IST

बालों के दोमुंहे होने की दिक्कत बेहद आम है। यह समस्या अक्सर नमी की कमी, साफाई की कमी, तेल न लगाना या गलत हेयर प्रोक्ट्स यूज करने से होती है। इसे कम करने के लिए आप कुछ हेयर पैक लगा सकते हैं। लेख में जानें-

अंडे

2 अंडे लेकर इन्हें अच्छे से फेंट लें। अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। कुछ देर बाद हेयरवॉश कर लें।

आंवला पाउडर

आंवला पाउडर का पेस्ट आपके बालों के लिए बहुत गुणकारी होता है। इसे लगाने से स्कैल्प हेल्दी रहता है और स्प्लिट एंड्स की दिक्कत कम होती है।

प्याज का रस

आप आंवला पाउडर और प्याज के रस को मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इससे स्प्लिट एंड्स कम होते हैं और बालों में शाइन भी आती है।

पपीता

पके पपीते का गूदा निकालकर इसमें दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने बालों पर लगाएं। थोड़ी देर के बाद ठंडे पानी से हेयरवॉश कर लें।

अखरोट

अखरोट या इसके तेल को स्कैल्प पर लगाने से बालों का बेहतर विकास होता है। इसे लगाने से उन्हें पोषण मिलता है और दो मुंहे बालों कम होते हैं।

स्प्लिट एंड्स कम करने के लिए ये सभी पैक लगाएं। हेयर केयर से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें onlymyhealth.com