दही से बनाएं 6 हेयर पैक

By Shilpy Arya
14 May 2025, 18:45 IST

दही सिर्फ खाने में ही गुणकारी नहीं होता है बल्कि यह आपकी त्वचा और बालों को भी स्वस्थ रखता है। आज हम बताएंगे दही से बनने वाले कुछ खास, असरदार और ईजी हेयर पैक बनाने का तरीका-

बेसन

बेसन के साथ थोड़ा सा दही लेकर उसमें 2 से 3 चम्मच बेसन मिलाएं। इस पेस्ट में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर बालों में 15 मिनट के लिए लगाएं। फिर सादे पानी से बाल धो लें।

ऑलिव ऑयल

1 कटोरी दही में 1 चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को आधे घंटे के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें। फिर बालों को सादे पानी से धोएं।

एवोकाडो

एक कटोरी दही के साथ एवोकाडो को मैश करके मिलाएं। अब इसमें 3-4 बूंदें ऑलिव ऑयल मिक्स करें और बालों में आधे घंटे के लिए लगाएं।

मेथी

3-4 चम्मच मेथी दानों को रातभर को लिए भिगोकर रखें। इसमें 2 चम्मच दही मिलाकर बालों पर लगाएं। आधे घंटे के बाद बालों को वॉश करें।

चुकंदर

इसके जूस को दही के साथ मिक्स करके बालों में लगाएं। इसके लैक्टिक एसिड के गुण, बालों को पोषण देते हैं। यह बालों को मजबूत भी बनाता है।

शहद

शहद के गुण बालों को चमकदार और सॉफ्ट बनाते हैं। इसे दही के साथ मिक्स करके बालों पर लगाएं। यह उनकी ड्राईनेस भी कम करता है।

सावधानी

लेख में बताई गई किसी भी सामग्री को लगाने से स्कैल्प में खुजली और जलन होने पर उसे न लगाएं।

आप घर पर दही से बनें ये हेयर पैक बनाकर लगा सकते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com