भूरे बालों को नेचुरली काला कैसे करें?

By Himadri Singh Hada
08 Jan 2025, 13:00 IST

समय से पहले सफेद और भूरे बालों की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। यह न सिर्फ सुंदरता को प्रभावित करती है, बल्कि उम्र भी ज्यादा दिखाती है। इसका मुख्य कारण केमिकल प्रोडक्ट्स और खराब खानपान है।

पोषक तत्वों से भरपूर

भूरे बालों को नेचुरली काला करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। शरीर में पोषण की कमी के कारण बाल कमजोर और भूरे हो जाते हैं।

हेल्दी लाइफस्टाइल

पित्त दोष के असंतुलन से भी बाल जल्दी सफेद हो सकते हैं। तनाव, धूप, जंक फूड और शराब जैसी चीजों से बचें। योग, हेल्दी डाइट और नियमित एक्सरसाइज से पित्त दोष को संतुलित रखना जरूरी है।

बालों को काला कैसे करें?

प्याज का रस और सरसों, नारियल या बादाम तेल का मिश्रण बालों में लगाएं। इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाने से भूरे बाल धीरे-धीरे काले होने लगते हैं। यह बालों को पोषण देने में भी मदद करता है।

हेयर मास्क

आंवला हेयर मास्क का प्रयोग करें। आंवला पाउडर या इसका रस किसी तेल में मिलाकर बालों में लगाएं। यह बालों को प्राकृतिक रूप से काला और मजबूत बनाता है। साथ ही, बालों की अन्य समस्याओं से भी बचाता है।

मेहंदी

मेहंदी बालों के लिए एक नेचुरल और सुरक्षित विकल्प है। सरसों या नारियल तेल में मेहंदी पाउडर मिलाकर पका लें। ठंडा होने के बाद इसे बालों में लगाएं। यह बालों को नेचुरली काला और मुलायम बनाता है।

केमिकल से बचें

बालों को केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से बचाना बहुत जरूरी है। आर्टिफिशियल हेयर डाई और कलर बालों को अस्थायी रूप से ठीक करते हैं, लेकिन लंबे समय में उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। नेचुरल उपाय ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद होते हैं।

हेल्दी डाइट

प्रदूषण, खराब जीवनशैली और सही देखभाल न करना भी बालों के सफेद होने का कारण है। नियमित रूप से तेल लगाना, बालों को साफ रखना और हेल्दी डाइट फॉलो करना इस समस्या से बचने में मदद करता है।

घरेलू उपाय

बालों की देखभाल में प्राकृतिक सामग्री का उपयोग करना बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। प्याज का रस, आंवला और मेहंदी जैसे घरेलू उपाय बालों को नुकसान पहुंचाए बिना काले और घने बनाने में मदद करते हैं।

केमिकल प्रोडक्ट्स से बचकर नेचुरल उपायों को प्राथमिकता दें। ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com