बालों में मेहंदी लगाने के फायदे
मेहंदी में एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे बालों पर लगाने से बालों की वॉल्यूम बढ़ती है। आगे जानिए अन्य फायदे-
सफेद बाल से छुटकारा
मेहंदी एक नैचुरल डाई है। इसका रंग बालों पर चढ़ जाता है। सफेद बालों से परेशान हैं, तो कलर की जगह प्राकृतिक मेहंदी लगाएं।
मजबूत बाल
मेहंदी लगाने से बाल आसानी से नहीं टूटेंगे। मेहंदी लगाने से बालों को पोषण मिलता है और वो जड़ों से मजबूत बनते हैं।
हेयर ग्रोथ
मेहंदी लगाने से बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा मिलता है। मेहंदी लगाने से बालों की ग्रोथ होती है।
ऑयल-फ्री हेयर
कुछ लोगों के बाल में ज्यादा ऑयल इकट्ठा हो जाता है। मेहंंदी लगाने से बालों से अतिरिक्त तेल निकल जाएगा और बाल हेल्दी नजर आएंगे।
डैंड्रफ से बचाव
मेहंदी लगाने से रूसी की समस्या नहीं होगी। मेहंदी में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। आप इसे लगाकर रूसी, इंफेक्शन से बच सकते हैं।
स्कैल्प इंफेक्शन से बचाव
मेहंदी लगाएंगे, तो स्कैल्प इंफेक्शन से बच सकते हैं। इसे लगाने से स्कैल्प का पीएच लेवल संतुलित रहता है।
मेहंदी कैसे लगाएं?
मेहंंदी पाउडर को पानी के साथ मिलाएं। उसमें नींबू का रस और कॉफी भी मिला सकते हैं। बालों पर लगाकर 2 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर शैंपू करके बालों को धो लें।
मेहंदी लगाने के नुकसान
कलर युक्त मेहंदी लगाने से बाल लाल हो सकते हैं। कई लोगों को मेहंदी से एलर्जी होती है। शाम के समय या ठंड में मेहंदी लगाने से सर्दी हो सकती है।
मेहंदी को इस्तेमाल करने से पहले त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com