हेयर स्ट्रेटनिंग के लिए हीटिंग प्रोडक्ट्स नहीं, ये नुस्खे अपनाएं

By Harsha Singh
02 Feb 2024, 18:12 IST

महिलाएं अक्सर अपने लुक को पूरा करने के लिए अलग-अलग तरह के हेयर स्टाइल बनती हैं, इसके लिए वह अपने बालों को कभी कर्ल, तो कभी स्ट्रेट करती हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें पार्लर में जाकर खर्चा करना पड़ता है।

घरेलू नुस्खे अपनाएं

अगर आप बालों को बिना हीटिंग प्रोडक्ट्स के स्ट्रेट करना चाहते हैं, तो घर में ही कुछ असरदार टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे आपको बालों में केमिकल युक्त हानिकारक चीजों को इस्तेमाल नहीं करना होगा।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी स्किन के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होती है। अगर आप बालों को नेचुरली स्ट्रेट बनाना चाहते हैं, तो मुल्तानी मिट्टी के पेस्ट को बालों में लगा सकते हैं। इसे अपने बालों पर लगाएं और एक घंटे के लिए लगा रहने दें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से बाल धोएं।

नारियल का दूध

नारियल के दूध और नींबू के रस की मदद से भी आप बालों को स्ट्रेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको नारियल के दूध में नींबू का रस मिलाना है। इस मिश्रण को रात भर के लिए फ्रिज में रखें और सुबह इस मिश्रण को अपने बालों में स्कैल्प तक लगाएं।

एलोवेरा

एलोवेरा बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कई तरह के एंजाइम बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। अगर आपको अपने बाल नेचुरली स्ट्रेट करने हैं, तो आप बालों में एलोवेरा जेल के साथ ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर लगा सकते हैं।

अंडे

अंडे भी बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आपको अंडे में जैतून के तेल को मिलाकर अच्छे से फेंटना है। इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और लगभग एक घंटे बाद बालों को माइल्ड सल्फेट-फ्री शैम्पू से धोएं।

शहद

इस घरेलू नुस्खे के लिए आपको दूध में शहद को अच्छे से मिलाना है और इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाना है। इसे लगभग 2 घंटे के लिए बालों में लगा रहने दें और बाद में सिर धो लें।

चावल का आटा

चावल का आटा भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आपको अंडे का सफेद भाग, चावल का आटा, दूध और मुलतानी मिट्टी को मिलाकर पेस्ट बना लेना है। इस मास्क को बालों पर एक घंटे के लिए लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें।

इन नुस्खों की मदद से आप अपने बालों को स्ट्रेट कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com