दोमुंहे बालों पर लगाएं ये हेयर मास्क, मिलेंगे शाइनी बाल

By Shilpy Arya
23 May 2025, 14:45 IST

आपके बालों की खूबसूरती को बिगाड़ने वाले दोमुंहे बाल धीरे-धीरे अपनी ग्रोथ बढ़ाने लगते हैं। आइए जानें इन्हें ठीक करने के लिए आप कौन से हेयर मास्क लगा सकते हैं-

पपीता

केले को मैश करके इसमें पपीते का गूदा मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को अपने बालों पर 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर बोल धो लें।

गुड़हल

एक कप दही लेकर इसमें गुड़हल के फूल डालकर पीस लें। इसी पेस्ट को बालों में 30 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह वॉश करें।

केला

1 केले को मैश करें और इसमें 1 चम्मच जैतून तेल, 1 चम्मच नारियल तेल, 1 चम्मच शहद मिलाकर हेयर मास्क बनाएं। इस पैक को बालों में लगाएं।

मेथी

बालों में मेथी के पेस्ट को मास्क बनाकर लगाने से बालों की ग्रोथ होती है।साथ ही, यह दोमुंहे बालों से निजात दिलाता है।

अंडे

अंडे का हेयर मास्क स्कैल्प्स में लगाने से बालों से जुड़ी कई परेशानियां दूर होती हैं। इसमें दही मिलाकर लगाएं।

करी पत्ता

3-4 चम्मच नारियल तेल में करी पत्ते मिलाकर पकाएं। इसे पीसकर दही में मिला लें फिर बालों में आधे घंटे के लिए लगाएं।

दोमुंहे बालों पर ये हेयर मास्क ट्राई करें। साथ ही, किसी प्रकार की जलन स्कैल्प में महसूस हो तो उसे न लगाएं।