बालों में सही तेल न लगाना भी कई बार बालों से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है, इसलिए बालों में जितना हो सके नैचुरअल ऑयल लगाएं। आइये जानते हैं बालों के लिए सबसे अच्छे माने जाने वाले कुछ तेल के बारे में।
नारियल का तेल
नारियल का तेल बालों की कई समस्याओं का रामबाण इलाज है। इसमें फैटी एसिड होते हैं, जो बालों का टूटना कम कर उन्हें चमकदार और सॉफ्ट भी बनाते हैं। यह हेयर ग्रोथ के लिए भी काफी अच्छा होता है।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल आपको स्कैल्क की ड्राईनेस से बचाने के साथ ही बालों को मजबूत बनाने के साथ ही उन्हें कोमल भी बनाते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों की ग्रोथ में सहायक होते हैं।
टी-ट्री ऑयल
टी-ट्री ऑयल बालों को बढ़ाने में काफी मददगार होता है। इसे लगाने से स्कैल्प पोषक तत्वों का आसानी से अवशोषित कर हेयर फॉलिकल्स को भी मजबूत करता है।
कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल आपको हेयर लॉस या फिर एलोपेसिया जैसी समस्याओं से बचा सकता है। यह स्कैल्प के ब्लड फ्लो को बढ़ाता है, जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
सरसों का तेल
बालों पर सरसों का तेल लगाने से भी बालों की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसमें मिलने वाले पोषक तत्व बालों में नमी बनाने के साथ ही स्कैल्प में होने वाली खुजली और सूजन को कम करते हैं।
आंवले का तेल
आंवले के तेल में विटामिन सी, विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को ग्रो करने में लाभकारी साबित होते हैं। इसे बालों पर लगाने से बाल टूटने की समस्या भी कम होती है।
उपर दिए गए सभी तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com