अर्निका हेयर ऑयल लगाने से क्या होता है?

By Vikas Rana
02 Feb 2024, 14:38 IST

अर्निका का तेल बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण हेयर फॉल और डैंड्रफ जैसी बालों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए इस लेख में -

पोषक तत्वों से भरपूर

अर्निका के तेल में एंटी- बैक्टीरियल, एंटी-एनाल्जेसिक, एंटी-सेप्टिक और एंटी-इंफेल्मेटरी गुण पाए जाते हैं, जो बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

हेयर फॉल को रोकता है

अर्निका का तेल हेयर फॉल की समस्या को रोकने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों के सेल्स को स्टिमुलेट करते हैं, जिससे सिर का ब्लड फ्लो बेहतर होता है।

स्कैल्प को साफ करता है

अर्निका के तेल में मौजूद एंटी- बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प को साफ करने में मदद करते हैं। यह तेल स्कैल्प में बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है, जिससे स्कैल्प की हेल्थ में सुधार आता है।

बालों को चमकदार बनाता है

रोजाना आर्निका ऑयल का इस्तेमाल करने से बाल सिल्की और शाइनी होते हैं। यह तेल बालों को पोषण प्रदान करता है।

ड्रैंडफ की समस्या को दूर करता है

डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आर्निका के तेल का इस्तेमाल करें। इसका उपयोग करने से फंगल इंफेक्शन, ड्राई स्किन और स्कैल्प इरिटेशन की समस्या दूर होती है।

दो-मुंहे बालों से छुटकारा दिलाता है

आर्निका ऑयल दो मुंहे बालों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना तेल से सिर की मसाज करें।

ऐसे करें इस्तेमाल

आर्निका के तेल को कटोरी में डाल लें। अब इसमें नारियल तेल और बादाम के तेल को मिलाकर बालों की 15 मिनट तक मसाज करें। 1 घंटे बाद बालों को धो लें।

आर्निका हेयर ऑयल को बालों में लगाने से इतने ज्यादा फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com