आलू का इस्तेमाल भारतीय किचन में किया जाता है। इसको कई सब्जियों को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका इस्तेमाल बालों में भी किया जा सकता है। आइए जानें आलू का बालों की ग्रोथ में कैसे फायदा होता है।
क्यों फायदेमंद है आलू?
आलू में विटामिन बी, सी, आयरन और जिंक होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है। इससे बालों का झड़ना कम होता है और नई ग्रोथ शुरू होती है।
आलू और एलोवेरा का मास्क
एक आलू का रस निकाल लें और इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करे। इस मिक्सचर को स्कैल्प में ठंडक के लिए इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है।
लगाने का तरीका
इस मिक्सचर को स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। आधे घंटे के बाद इसे माइल्ड शैंपू से साफ कर लें। इसका हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।
आलू और अंडे का मास्क
आलू के रस में एक अंडा मिक्स करें। इसमें प्रोटीन भरपूर होता है, यह मास्क बालों की जड़ों को स्ट्रेंथ देता है और बालों को टूटने से बचाता है।
लगाने का तरीका
इस हेयर मास्क को पूरे स्कैल्प और बालों में लगाएं। बालों को शावर कैप से ढकें और आधे घंटे बाद ठंडे पानी से साफ कर लें।
आलू और शहद का मास्क
आलू के रस में एक चम्मच शहद मिक्स करें और इस मिक्सचर को बालों में लगाएं। इससे बालों को मॉइस्चर और शाइन मिलती है।
कब और कैसे लगाएं?
इन आलू के मास्क को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें। इसके नियमित इस्तेमाल से बाल तेजी से ग्रो करने के साथ मजबूत भी होंगे।
आप भी आलू से बने इन हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूर आजमाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com