महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें! अब घर पर बनाएं नेचुरल शेविंग क्रीम

By Aditya Bharat
24 Jan 2025, 14:30 IST

क्लीन शेविंग को हमेशा से प्रोफेशनल लुक का हिस्सा माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी शेविंग क्रीम आपकी त्वचा और लुक को कितना प्रभावित करती है? इससे बचने के लिए आइए जानते हैं घर पर शेविंग क्रीम बनाने का तरीका।

केमिकल क्रीम का खतरा

अगर आप लंबे समय तक केमिकलयुक्त शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे त्वचा सख्त और बेजान हो सकती है। इसके कारण आपकी त्वचा समय से पहले बूढ़ी दिख सकती है।

घर पर बनाएं नेचुरल शेविंग क्रीम

अब घर पर ही एक आसान और प्राकृतिक शेविंग क्रीम बनाएं, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ रखेगी। इसे बनाना आसान है और इसमें कोई केमिकल नहीं है।

शेविंग क्रीम बनाने के लिए सामग्री

आपको चाहिए – नारियल तेल, शिया बटर या नट ऑयल, ऑलिव ऑयल या ग्रेप सीड ऑयल, बेकिंग सोडा और एसेंशियल ऑयल। ये सामग्री आपकी त्वचा के लिए बेहद सुरक्षित हैं।

क्रीम बनाने का तरीका

नारियल तेल और शिया बटर को हल्की आंच पर पिघलाएं। फिर इसमें ऑलिव ऑयल और एसेंशियल ऑयल मिलाएं। इसे ठंडा करके फेंटें और इसमें बेकिंग सोडा डालें। तैयार क्रीम को कंटेनर में स्टोर करके रख दें।

नैचुरल शेविंग क्रीम के फायदे

यह नेचुरल क्रीम आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करती है और शेविंग के दौरान बालों को मुलायम बनाती है। इसके अलावा, यह आपकी त्वचा का रंग निखारती है और ग्लो बढ़ाती है।

शेविंग के दौरान रखें ध्यान

शेविंग से पहले गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। शेविंग के बाद चेहरे को सॉफ्ट तौलिये से पोछें और एंटीसेप्टिक क्रीम जरूर लगाएं। यह इंफेक्शन से बचाता है।

रेजर की सफाई है जरूरी

हर बार शेविंग के बाद रेजर को अच्छे से साफ करें। गंदे रेजर पर बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

घर पर बनाई गई यह नेचुरल शेविंग क्रीम आपकी त्वचा को सुरक्षित और स्वस्थ रखेगी। इसे आजमाएं और अपने चेहरे की चमक बनाए रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com