नाखूनों को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए आप हेल्दी डाइट लेने के साथ ही कुछ खास नेल मास्क भी ट्राई कर सकते हैं। लेख में इनके बारे में जानें विस्तार से-
जैतून का तेल
1 चम्मच जैतून का तेल लें। अब इसमें 4 से 5 बूंद नींद नींबू का रस मिलाकर नाखूनों पर लगाएं। हल्की मसाज के बाद इसे साफ कर दें।
शहद
शहद आपके नाखूनों की सुंदरता को बढ़ावा दे सकता है। यह नाखूनों को नमी देकर कमजोर होने से बचाता है। इसे सीधे तौर पर लगाएं।
अंडे
अंडे में लैवेंडर ऑयल मिलाएं। इसे अपने नाखूनों में लगाकर 15 मिनट रखें। फिर हल्के गुनगुने पानी से नाखून धोएं।
केला
मेश करे हुए केले में ताजी क्रीम और शहद मिलाकर इस पेस्ट को नाखूनों पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे साफ कर लें।
संतरा
संतरे के रस में लहसुन की कलियां पीसकर मिला लें। इसकी अच्छी लेयर नाखूनों पर लगाएं। 5 मिनट के बाद इसे साफ कर लें।
सावधानी
नाखूनों को सुंदर बनाने वाले ये सभी नेल मास्क ट्राई जरूर करें लेकिन किसी भी सामग्री से एलर्जी होने पर उसे न लगाएं।
नाखूनों पर इन मास्क को अधिक देर लगाकर न रखें। इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com