नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए ट्राई करें ये 5 नेल मास्क

By Shilpy Arya
26 May 2023, 14:03 IST

अक्सर आप हाथों की देखभाल तो करती हैं, लेकिन नाखूनों पर आपका ध्यान नहीं जाता है। इस स्टोरी में जानिए नाखूनों को मजबूत व खूबसूरत बनाने के लिए आप कौन से नेल मास्क ट्राई कर सकती हैं-

केले से बनाएं

इसे बनाने के लिए एक चम्मच क्रीम लें। अब इसमें मैश किया हुआ केला और शहद मिलाएं। इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए अपने नाखूनों में लगाकर रखें।

अंडे

अंडे में शहद व लैवेंडर ऑयल मिलाकर अच्छें से मिक्स करें। इस मिश्रण को अपने नाखूनों में लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आपके नेल्स को पोषण मिलेगा और वे मजबूत बनते हैं।

संतरे से बनाएं

संतरे के रस में कुचला हुआ लहसुन मिलाकर लगाएं। इसमें मौजूद विटामिन सी कोलेजन का उत्पादन करते हैं। इस तरह नाखूनों के टूटने की दिक्कत दूर होती है। साथ ही उनमें शाइन भी आती है।

जैतून का तेल

नींबू के रस में थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाकर अपने नाखूनों में मलें। फिर कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर साफ पानी से हाथों को धोएं।

शहद

आप नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए इनमें सीधे तौर पर शहद भी लगा सकती हैं। इससे नाखूनों को प्राकृतिक नमी मिलती है।

नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए आप भी ये नेल मास्क लगा सकती हैं। इन्हें बनाने भी बहुत आसान है। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com