30 साल की महिलाएं राेज करें ये 6 एक्सरसाइज

By Deepak Kumar
10 Jun 2025, 18:30 IST

30 साल की उम्र में महिलाओं की जिंदगी काफी व्यस्त हो जाती है। करियर, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच फिटनेस अक्सर पीछे छूट जाती है। लेकिन रोज सिर्फ 15-30 मिनट एक्सरसाइज करके आप खुद को तंदुरुस्त और एनर्जेटिक रख सकती हैं।

करें ये एक्सरसाइज

फिटनेस एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस उम्र में सही एक्सरसाइज ना सिर्फ शरीर को शेप में रखती है, बल्कि हार्मोन बैलेंस, मसल्स स्ट्रेंथ और मानसिक सेहत के लिए भी जरूरी है। चलिए जानते हैं 30 की उम्र में महिलाओं को कौन-सी 6 एक्सरसाइज रोज करनी चाहिए।

साइकिलिंग

साइकिलिंग करने से हाथ, पैर, जांघ और कमर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह बैली और थाई फैट घटाने में मदद करती है। दिन में 10 मिनट साइकिलिंग जरूर करें।

स्किपिंग

स्किपिंग से शरीर की लोअर बॉडी की स्ट्रेंथ बढ़ती है। यह वजन कंट्रोल करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। रोजाना 100-200 बार स्किपिंग करें।

स्क्वाट्स

स्क्वाट्स से जांघों और हिप्स का एक्स्ट्रा फैट घटता है। बॉडी का शेप बेहतर होता है और मसल्स टोन होती हैं। इसे रोज 5-7 मिनट करें।

स्विमिंग

स्विमिंग पूरी बॉडी की मूवमेंट करवाती है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं, एनर्जी मिलती है और तनाव कम होता है। हफ्ते में 2-3 बार स्विमिंग करें।

एरोबिक्स

20-30 मिनट की एरोबिक्स से वजन घटता है, स्टैमिना बढ़ता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा घटता है। इसे म्यूजिक के साथ एंजॉय भी किया जा सकता है।

रिवर्स क्रंच

रिवर्स क्रंच से वेट लॉस में मदद मिलती है और पैरों की मसल्स टोन होती हैं। यह पेट की चर्बी कम करने में भी कारगर है। इसे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ करें।

इन एक्सरसाइज को अपनाकर आप बिना जिम जाए भी फिट रह सकती हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com