सर्दियों में मौसम के बदलाव के साथ-साथ हमारी लाइफस्टाइल में भी बदलाव आता है। इस दौरान शरीर की गतिविधियां कम हो जाती हैं। इसकी वजह से हम अक्सर गर्मी के मुकाबले ज्यादा बीमार पड़ते हैं।
सेहत का ख्याल
सर्दियों के मौसम में खासतौर से पुरुषों को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान इम्यूनिटी को बढ़ाने और सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है।
बीपी की समस्या
सर्दी के मौसम में शरीर का तापमान कम होता है, जिससे ब्लड वेसल्स में सिकुड़न पैदा होती है। इसका प्रभाव ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है। इससे पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।
दिल संबंधित समस्याएं
सर्दियों में शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीजन की जरूरत ज्यादा होती है। लेकिन, ठंड के कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। इससे दिल पर दबाव बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है।
डायबिटीज
सर्दियों में शरीर में वसा की मात्रा बढ़ जाती है। खासकर पुरुषों में, जिससे डायबिटीज होने का खतरा ज्यादा हो सकता है। इसके साथ ही, ठंड में आलस और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण वजन बढ़ने की संभावना रहती है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ना
सर्दियों में खानपान पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है। अक्सर पुरुष हाई कैलोरी वाले भोजन का सेवन करते हैं। इसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है, जिससे हृदय और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
बचाव के तरीके
सर्दी में पुरुषों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए, ताकि किसी भी समस्या का समय पर इलाज हो सके।
एक्सरसाइज
सर्दियों में रोजाना एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा, सर्दी में शरीर को गर्म रखने के लिए बाहर जाते समय गर्म कपड़े पहनें।
धूम्रपान से बचें
धूम्रपान करने से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में धूम्रपान से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा, सर्दियों में रोजाना हरी सब्जियों और पौष्टिक आहार का सेवन करें, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होगा।
सर्दियों में पुरुषों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए, जिससे मौसम संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com