पिस्ता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह न केवल स्वादिष्ट लगता है, बल्कि इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। इसके सेवन से शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है।
एक्सपर्ट की राय
इस बारे में समझने के लिए हमने बैंग्लोर के जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की चीफ डायटिशियन सुष्मा पीएस से बात की है। आइए एक्सपर्ट से जानें किन लोगों को पिस्ता अवॉइड करना चाहिए।
पिस्ता के नुकसान
पिस्ता सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
एलर्जी
जिन लोगों को नट्स या सीड्स से एलर्जी होती है, उन्हें पिस्ता का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे एलर्जी के लक्षण जैसे खुजली, सूजन, और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।
कम उम्र के बच्चे
बच्चों के दांत न निकलने पर उन्हें साबुत पिस्ता देना खतरनाक हो सकता है। छोटे बच्चों को पिस्सा नहीं देना चाहिए। इससे दम घुटने जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है।
किडनी की समस्या
पिस्ता में ऑक्सालेट्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी स्टोन के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर किसी को किडनी में पथरी है, तो पिस्ता से परहेज करना चाहिए।
वजन से परेशान
पिस्ता में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए, अगर आप बढ़ते वजन को कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो पिस्ता का सेवन सीमित मात्रा में करें।
दवाइयों का सेवन
अगर आप किसी बीमारी के लिए नियमित दवाइयां ले रहे हैं, तो पिस्ता के सेवन से दवाइयों के प्रभाव में बदलाव आ सकता है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
पाचन समस्या
पिस्ता की तासीर गर्म होती है, जो पेट की समस्याओं जैसे एसिडिटी, अपच, या कब्ज को बढ़ा सकती है। पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
अगर आपको पिस्ता खाने से एलर्जी होती है, तो इसका सेवन करने से बचना चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com