1 महीने तक रोजाना 20 पुश-अप्स करने से क्या होगा?

By Deepak Kumar
03 Apr 2025, 14:30 IST

अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है, तो पुश-अप्स एक बेहतरीन और असरदार एक्सरसाइज है, जो बिना किसी उपकरण के आपका शरीर मजबूत बना सकती है। आइए जानते हैं सिर्फ 20 पुश-अप्स रोजाना 1 महीने तक करने से शरीर पर क्या प्रभाव होगा।

मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती

आपको बता दें कि रोज 20 पुश-अप्स से मांसपेशियों की मजबूती में तेजी से सुधार होता है, जिससे आपकी ऊर्जा और स्टैमिना बढ़ते हैं। इसके साथ ही छाती, कंधे और बाजुओं की ताकत बढ़ेगी।

फैट बर्न करने में मदद

अगर आपका पेट निकला हुआ है और आप उसे कम करना चाहते हैं, तो पुश-अप्स इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। बता दें कि पुश-अप्स से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे पेट की चर्बी घटती है और शरीर का शेप बेहतर दिखने लगता है।

कमर दर्द से राहत

पुश-अप्स रीढ़ की हड्डी और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं, जिससे कमर दर्द की समस्या कम होती है। अगर आपको अक्सर कमर दर्द या शरीर में कमजोरी महसूस होती है, तो पुश-अप्स करने से यह समस्या दूर हो सकती है।

शरीर की शेप में सुधार

पुश-अप्स से आपकी छाती, कंधे और कोर मसल्स टोन होते हैं, जिससे शरीर ज्यादा अट्रैक्टिव और फिट दिखने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि बिना जिम जाए आपका शरीर फिट दिखे, तो पुश-अप्स आपके लिए बेस्ट एक्सरसाइज है।

बेहतर पोश्चर

रोजाना पुश-अप्स करने से सिर्फ एक महीने में आपकी बैठने और खड़े होने की पोश्चर सुधरने लगती है, जिससे बैकपेन की समस्या भी दूर होती है।

तनाव और चिंता में कमी

पुश-अप्स करने से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन से निपटने में मदद करता है।

कैसे करें पुश-अप्स?

पुश-अप्स करते समय शरीर को सीधा रखें और बाजुओं को 90 डिग्री के एंगल पर मोड़ें। नीचे जाते समय सांस अंदर लें और ऊपर आते समय सांस छोड़ें, यह आपकी तकनीक को सही बनाए रखेगा।

हालांकि, यदि आप स्पाइन या फिर हड्डी की किसी अन्य समस्या से पीड़ित हैं तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे करें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com