घुटनों और जोड़ों में होता है दर्द? न करें ये 7 काम, बढ़ेगी दिक्कत

By Himadri Singh Hada
25 Jan 2025, 13:00 IST

घुटनों और जोड़ों का दर्द आजकल आम समस्या बन गई है, जो व्यक्ति की दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। कुछ एक्टिविटी ऐसी होती हैं, जो इस दर्द को बढ़ा सकती हैं।

एक्सपर्ट की राय

आइए, फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं घुटनों और जोड़ों में दर्द होने पर क्या नहीं करना चाहिए?

भारी एक्सरसाइज से बचें

अगर आपके घुटनों या जोड़ों में दर्द है, तो भारी एक्सरसाइज करने से बचें। इससे जोड़ों पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जो दर्द को और बढ़ा सकता है। हल्की एक्टिविटी पर ध्यान दें।

जॉगिंग से बचें

जॉगिंग से भी बचें। यह घुटनों पर जोर डालती है। दर्द होने पर तेज दौड़ने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इसके बजाय, आरामदायक चलने की कोशिश करें।

गलत तरीके से बैठना

गलत तरीके से बैठना या सोना भी समस्या को बढ़ा सकता है। पैरों को क्रॉस करके बैठना आपकी दिक्कत बढ़ा सकता है। सही मुद्रा में बैठना बहुत जरूरी है।

पेट के बल सोना

पेट के बल सोने से आपकी रीढ़ पर असर पड़ता है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है और जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि साइड में सोएं।

भारी वजन उठाने से बचें

भारी वजन उठाने से जोड़ों में दर्द बढ़ता है। एक तरफ से बैग लटकाने से मांसपेशियों में खिंचाव होता है। हमेशा सामान को दोनों हाथों से उठाएं और बराबर बांटें।

गलत फुटवियर पहनना

गलत फुटवियर पहनना भी जोड़ों के दर्द का कारण बन सकता है। कंफर्टेबल जूते पहनें, ताकि आपके पैरों को सही सपोर्ट मिले। इससे मोच का खतरा कम होता है।

धूम्रपान से बचें

धूम्रपान से बचें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। निकोटीन ब्लड फ्लो को रोकता है, जिससे हड्डियों को कैल्शियम नहीं मिलता। इससे जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है।

हेल्दी डाइट

अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो अपने आहार पर ध्यान दें। हरी सब्जियां और फल आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें।

रोजाना हल्की स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद होता है। यह मांसपेशियों को रिलैक्स करने और जोड़ों की लचीलापन बढ़ाने में मदद कर सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com