रोज 15 मिनट दौड़ने से क्या होता है?

By Shilpy Arya
25 Oct 2024, 19:00 IST

हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको रोज 15 मिनट दौड़ लगानी चाहिए। यह एक फुल बॉडी वर्कआउट है। दौड़ने से पूरे शरीर को फायदा मिलता है। जानें रोज 15 मिनट दौड़ने के फायदे-

जोड़ों के लिए फायदेमंद

रोज 15 मिनट दौड़ लगाने से आपके ज्‍वाइंट्स मजबूत बनते हैं। यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करती है। अर्थराइट‍िस पेशेंट्स दौड़ने से परहेज करें।

स्वस्थ पाचन

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए रोजाना सुबह और शाम 15 मिनट दौड़ लगाएं। यह कब्ज और अपच जैसी कई दिक्कतें दूर करके पेट को स्वस्थ रखती है।

वेट लॉस करे

अपना बढ़ा हुआ वजन घटाने के लिए रोजाना 15 मिनट दौड़ना शुरू करें। इससे शरीर में जमा चर्बी पिघलने लगेगी।

मसल्‍स मजबूत बनाए

शरीर की मसल्‍स को मजबूत बनाने के लिए रनिंग करना फायदेमंद हो सकता है। इससे आपको बॉडी पेन से भी आराम मिलता है। यह फ्रैक्‍चर का जोखिम घटाता है।

कोलेस्‍ट्राल कंट्रोल करे

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए और बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोजाना 15 मिनट दौड़ें। रोज सुबह और शाम दौड़ना शुरू करें।

स्‍ट्रेस घटाए

रोज 15 मिनट दौड़ लगाने से आपका स्ट्रेस कम हो सकता है। दरअसल, रनिंग करने से मूड अच्छा होता है और आप फ्रेश फील करते हैं।

रोज 15 मिनट दौड़ने से आपको ये सभी फायदे मिलेंगे। फिटनेस से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com