ओवर एक्सरसाइज करेंगे तो क्या होगा?

By Shilpy Arya
30 Oct 2024, 16:30 IST

हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। लेकिन, ज्यादा एक्सरसाइज करने के कुछ नुकसान हो सकते हैं। लेख में जानें विस्तार से-

थकान

जरूरत से अधिक एक्सरसाइज करने से आपको ज्यादा थकान हो सकती है। इससे आपको कमजोरी भी हो सकती हैं।

मांसपेशियों में दर्द

ओवर एक्सरसाइज करने आपको मांसपेशियों में दर्द की दिक्कत हो सकती है। इससे आपकी हड्डियों का ढ़ांचा प्राभावित होती है। इसे बॉडी पेन हो सकता है।

चिड़चिड़ापन

अधिक एक्सरसाइज करने से आपका मूड चिड़चिड़ा हो सकता है। दरअसल, ज्यादा एक्सरसाइज करने से आपको थकावट और कमजोरी की दिक्त हो सकती है। इसके कारण मूड में बदलाव स्वाभाविक है।

नींद की कमी

ओवर एक्सरसाइज करने से आपको नींद से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। इससे आपकी स्लीप क्वालिटी पर असर पड़ता है। यह दिक्कत अधिक थकने से होती हैं।

लो एनर्जी

ओवर एक्सरसाइज के कारण आपकी बॉडी की एनर्जी लो हो सकती है। अपनी क्षमता से अधिक एक्सरसाइज करने से बचें।

कितनी एक्सरसाइज करें?

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार आपको 1 हफ्ते में 150 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए।

ओवर एक्सरसाइज करने के ये सभी नुकसान हो सकते हैं। अपनी क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज न करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com