कार्डियो एक्सरसाइज का अभ्यास शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसका नियमित अभ्यास शरीर के कई रोगों को दूर करता है। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -
क्या है कार्डियो एक्सरसाइज?
कार्डियो एक्सरसाइज में साइकलिंग, जंपिंग जैक, ट्रेडमिल और स्विमिंग जैसी एक्सरसाइज को शामिल किया जाता है। इसका नियमित अभ्यास हार्ट, किडनी और वजन कम करने में मदद करता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
कार्डियो एक्सरसाइज हार्ट के लिए फायदेमंद होती है। इसका नियमित अभ्यास शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है।
वजन कम करता है
कार्डियो एक्सरसाइज का अभ्यास वजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह एक्सरसाइज कैलोरी को बर्न करती है।
याददाश्त को बढ़ाता है
कार्डियो एक्सरसाइज याददाश्त को बढ़ाने में मदद करती है। साथ ही, इससे स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
कार्डियो एक्सरसाइज त्वचा के लिए फायदेमंद होती है। रस्सी कूदना या किसी अन्य गतिविधि करने से शरीर में पसीना निकलता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और चेहरे पर निखार आता है।
फेफड़े मजबूत होते हैं
कार्डियो एक्सरसाइज फेफड़ों को मजबूत बनाती है। साथ ही, इससे सांस से जुड़ी बीमारियां नहीं होती हैं।
कार्डियो एक्सरसाइज करने से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com