कंधे, कमर से लेकर पूरे शरीर के लिए करें Hindu Pushups, जानें क्यों हैं खास?

By Lakshita Negi
17 Jan 2025, 19:30 IST

क्या आप भी पुशअप्स करते हैं? आज हम आपको Hindu Pushups के बारे में बताएंगे। इनको देसी एक्सरसाइज का हिस्सा माना जाता है। यह न सिर्फ आपकी मसल्स को स्ट्रांग करता है, बल्कि पूरे शरीर को फ्लैक्सिबल और स्ट्रांग बनाता है।

क्या है Hindu Pushups?

Hindu Pushups नॉर्मल पुशअप्स से अलग होते हैं। इसमें पूरी शरीर को घुमाते हुए मुद्राएं बनाई जाती हैं। इसे करने से पूरे शरीर पर असर पड़ता है।

कंधों और बाजुओं के लिए Hindu Pushups

Hindu Push Ups करने का सबसे ज्यादा असर शोल्डर और आर्म में होता है। इसे करने से आर्म मसल्स टोन होती हैं और उसकी स्ट्रेंथ बढ़ती है।

कमर और रीढ़ की हड्डी के लिए Hindu Pushups

इस एक्सरसाइज को करने से शरीर को झुकने और उठने का काम करना पड़ता है। जिससे रीढ़ की हड्डी और कमर फ्लेक्सिबल होती है। इसे करने से कमर दर्द से आराम मिल सकता है।

Hindu Pushups चेस्ट और लंग्स को लिए

Hindu Pushups करने से चेस्ट की मसल्स स्ट्रांग होती हैं। इसे करने से लंग्स की केपेसिटी बढ़ती है और सांस लेने में आसानी होती है। इसे रोजाना करने से शरीर का स्टैमिना भी बढ़ता है।

शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी के लिए हिंदू पुश अप्स

इसे करने से शरीर में खिंचाव होता है, जिससे शरीर की मसल्स फ्लेक्सिबल होती हैं। इसे योग को करने से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी होती है, जो पूरे शरीर को फिट रखने में फायदेमंद होती है।

हिंदू पुश अप्स का सही तरीका

Hindu Pushups करते समय बॉडी का पॉश्चर सही बनाए रखें। इसे करते समय शुरू में आराम से करे और फिर धीरे-धीरे प्रैक्टिस को बढ़ाएं। सही तकनीक से करने पर ही इसका पूरा फायदा मिलेगा।

फिट और टोंड बॉडी के लिए आप भी Hindu Pushups को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.