उम्र बढ़ने पर लोगों को स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानें 55 से 60 की उम्र के बाद लोगों को क्या करना चाहिए?
अनुलोम-विलोम करें
55 की उम्र के बाद अपने दिन की शुरुआत 3-4 राउंड अनुलोम-विलोम करें और 10 मिनट की धूप लें। इससे स्ट्रेस कम करने, दिमाग को शांत करने और लंग्स की क्षमता को बेहतर करने में मदद मिलती है।
व्हीट ग्रास, गिलोय और तुलसी का जूस पिएं
इसके बाद व्हीट ग्रास, गिलोय और तुलसी का जूस पिएं, इससे इम्यूनिटी को बूस्ट करने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।
प्रोटीन युक्त आहार लें
नाश्ते में प्रोटीन युक्त डाइट लें। इससे ब्लड शुगर के स्तर नियंत्रित करने और मांसपेशियों को बेहतर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, खाने के बाद अदरक की चाय पिएं। इससे पाचन को दुरुस्त करने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
पर्याप्त पानी पिएं
दिनभर में 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं। इससे स्किन को हेल्दी रखने और स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद मिलती है।
सोने से 3 घंटे पहले खाएं
सोने से करीब 3 घंटे पहले खाना खा लें। इससे पाचन को दुरुस्त करने, एसिडिटी से बचाव करने और नींद को बेहतर करने में मदद मिलती है।
एक्सरसाइज करें
55 की उम्र के बाद हफ्ते में कम से कम 3 बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें। इसके अलावा, नियमित रूप से 45 मिनट की वॉक करें। इससे स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, सोने से पहले मेडिटेशन और योग निद्रा करें। इससे स्ट्रेस को कम कर दिमाग को रिलैक्स करने और नींद को बेहतर करने में मदद मिलती है।
हॉबी फॉलो करें
55 की उम्र के बाद स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए पेंटिंग और खाना बनाने जैसी हॉबी को फॉलो करें। इसके अलावा, परिवार के साथ समय बिताएं। इससे दिमाग को शांत करने और स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
55 के बाद हेल्दी रहने के लिए लेख में बताई गई हेल्दी आदतों को अपनाएं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com