मॉर्निंग वॉक से पहले ये 2 काम करें, तभी मिलेगा पूरा फायदा

By Aditya Bharat
25 Apr 2025, 18:30 IST

सुबह की वॉक से पहले कुछ जरूरी आदतें अपनाना बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ आपकी एनर्जी बढ़ेगी बल्कि फिटनेस का असर भी दोगुना होगा। आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं वो दो आदतें जो मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले करनी चाहिए।

गुनगुना पानी पिएं

सुबह वॉक पर निकलने से पहले एक ग्लास गुनगुना पानी पिएं। इससे पाचन बेहतर होगा, शरीर डिटॉक्स होगा और आप एक्टिव महसूस करेंगे।

ठंडे पानी से बचें

ठंडा पानी पीने से सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। गुनगुना पानी शरीर की अग्नि को संतुलित रखता है।

शरीर रहेगा हाइड्रेटेड

सुबह पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे मसल्स की अकड़न कम होती है और वॉक या योग के दौरान थकान महसूस नहीं होती।

मल त्याग है जरूरी

वॉक पर जाने से पहले मल त्याग जरूर करें। इससे आप हल्का महसूस करेंगे और पेट साफ रहने से वॉक का पूरा लाभ मिलेगा।

कब्ज से बचाव होता है

सुबह बिना मल त्याग के वॉक करने पर डिहाइड्रेशन की वजह से कब्ज हो सकता है। रोजाना शौच की आदत डालें।

किडनी को रखें स्वस्थ

नियमित मल त्याग से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे किडनी को राहत मिलती है और वह सही तरीके से कार्य करती है।

मानसिक तनाव होगा कम

साफ पेट और हल्के शरीर से मन शांत रहता है। यह आदत तनाव को कम करती है और दिनभर मूड बेहतर रहता है।

सुबह गुनगुना पानी पीना और मल त्याग करना रोज की आदत बनाएं। इससे आपका शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com