ज्यादा एक्सरसाइज करेंगे तो क्या होगा?

By Shilpy Arya
24 Jan 2025, 17:00 IST

हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको रोज एक्सरसाइज करनी चाहिए। लेकिन, कुछ लोग ज्यादा एक्सरसाइज कर लेते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। लेख में विस्तार से जानें ज्यादा एक्सरसाइज करने के नुकसान-

थकान

ज्यादा एक्सरसाइज करेंगे तो आपको दिनभर थकान और कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपको सुस्ती भी रह सकती है।

नींद में कमी

अधिक एक्सरसाइज करने से आप थक जाते हैं, आपका स्लीप पैटर्न बिगड़ता है। ज्यादा थकान भी नींद न आने की वजह होता है।

स्ट्रेस बढ़ाए

ज्यादा एक्सरसाइज करेंगे तो आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, ज्यादा एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस हार्मोन का उत्पादन बढ़ता है।

मूड में बदलाव

एक्सरसाइज ज्यादा करने से आपके मूड में बदलाव आ सकता है। इससे चिड़चिड़ापन, गुस्सा आना और डिप्रेशन की दिक्कत हो सकती है।

मांसपेशियों में दर्द

अधिक एक्सरसाइज करने से आपको मसल पेन की दिक्कत हो सकती है। यह आपके बोन हेल्थ को प्रभावित करती है।

सांस फूलना

क्षमता से अधिक एक्सरसाइज करने से आपको सांस फूलने की दिक्कत हो सकती है। इससे हार्ट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

अधिक एक्सरसाइज करने के ये सभी नुकसान हो सकते हैं। आपको फिटनेस ट्रेनर की मदद लेनी चाहिए। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com