डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं, दुबले-पतले लोगों को एक्सरसाइज से पहले क्या खाना चाहिए?
दलिया
वर्कआउट करने से पहले दलिया खाएं। इससे शरीर एनर्जेटिक रहता है। इसमें फाइबर होता है। यह पचाने में भी बेहद आसान होती है।
केला और दूध
वर्कआउट करने से 45 मिनट पहले केला व दूध खाएं। इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होंगी। एक गिलास दूध के साथ 2 केले खा सकते हैं।
पीनट बटर
व्हीट या मल्टीग्रेन ब्रेड के साथ पीनट बटर को वर्कआउट से पहले खाएं। इससे आपका वजन तेजी से बढ़ेगा।
ग्रेनोला बार
इसमें फैट, फाइबर कम मात्रा में पाया जाता है। रोजाना एक्सरसाइज करने से पहले एक ग्रेनोला बार खाएं। इससे मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
ब्राउन राइस के साथ चिकन
प्री वर्कआउट डाइट में आप ब्राउन राइस के साथ चिकन खा सकते हैं। इससे वजन बढ़ता है।
दाल
वर्कआउट के पहले चना, मूंग, अंकुरित दालें, सोयाबीन, मूंग-मसूर दाल आदि का सेवन करें। इनमें प्रोटीन और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं।
अंडा
वजन बढ़ाने के लिए अंडा खाएं। इसे प्री वर्कआउट डाइट में शामिल करें। आप 1-2 अंडे का सेवन कर सकते हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स
पनीर, दूध, दही, घी आदि का सेवन करें। यह मांसपेशियों और हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं। पनीर में कैलोरी होती है, जिससे वजन बढ़ता है।
ड्राय फ्रूट्स
वजन बढ़ाने के लिए बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट, किशमिश आदि खाएं। यह सेहत के लिए कई अन्य प्रकार से भी फायदेमंद है।
दुबले-पतले लोगों को एक्सरसाइज से पहले इन चीजों का सेवन करना चाहिए। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com