वर्कआउट करने से शरीर में एनर्जी कम हो जाती है। इसे वापस लाने के लिए सही डाइट का होना जरूरी है। बिना सही डाइट के शरीर को ताकत और मांसपेशियों की ग्रोथ में परेशानी हो सकती है। तो आइए जानते हैं वर्कआउट के बाद एनर्जी के लिए क्या खाना चाहिए।
पनीर
वर्कआउट के बाद पनीर खाना एक बेहतरीन विकल्प है। पनीर में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसे सलाद, सब्जी या कच्चे रूप में खाया जा सकता है।
शकरकंद
शकरकंद एक हेल्दी ऑप्शन है। इसमें विटामिन ए, सी और डी होते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। उबली शकरकंद को चाट के रूप में खाया जा सकता है।
ड्राईफ्रूट्स
वर्कआउट के बाद ड्राईफ्रूट्स खाना फायदेमंद है। इनमें विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं। बादाम, काजू, पिस्ता या मूंगफली से दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
फ्रूट्स
केला, सेब या एवोकाडो जैसे फल वर्कआउट के बाद खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है। फल शरीर को हाइड्रेट भी रखते हैं और सेहतमंद बनाते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां
वर्कआउट के बाद शरीर को ताकत चाहिए। पालक, साग और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां खाने से ताकत के साथ-साथ एनर्जी भी मिलती है।
वर्कआउट के बाद तुरंत न खाएं
वर्कआउट के तुरंत बाद खाने से बचें। आधे घंटे बाद ही कुछ खाएं ताकि शरीर सही तरीके से इसे पचा सके और फायदेमंद हो।
प्रोटीन और फ्रूट्स को डाइट में शामिल करें
वर्कआउट के बाद कार्ब्स से बचें और प्रोटीन व फलों का सेवन करें। यह मांसपेशियों की मरम्मत और एनर्जी के लिए बेहतर होते हैं।
अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं या विशेष डाइट पर हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सही डाइट आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com