पुशअप्स करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसे ज्यादा या फिर गलत तरीके से करना आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। आइये जानते हैं ज्यादा पुशअप्स करने से होने वाले कुछ नुकसान के बारे में।
कमर में दर्द
अगर आप ज्यादा पुशअप्स करते हैं तो इससे कमर में दर्द हो सकता है। इसे करने के दौरान कमर पर अधिक बल पड़ता है, जिससे कमर में दर्द की समस्या हो सकती है।
इंजरी
कई बार ज्यादा पुशअप्स कर लेने से चोट लगने की भी आशंका बढ़ जाती है। इस दौरान आपके कंधे, कोनी और कलाई पर बार-बार बल पड़ता है, जिससे इनमें इंजरी हो सकती है।
शरीर में जकड़न
ज्यादा पुशअप्स करने से शरीर के कई हिस्सों में जकड़न भी आ सकती है। इसे करने के दौरान स्पाइन और कमर की स्टिफनेस खासकर बढ़ सकती है।
कलाई में दर्द
लगातार कई पुशअप्स करने से कलाई में दर्द हो सकता है क्योंकि इसे करने के दौरान कलाई पर अधिक जोर पड़ता है, जिससे कलाई में दर्द हो सकता है।
थकान लगना
ज्यादा पुशअप्स करने से शरीर में थकान होना इसका एक सामान्य कारण है। अगर आप ज्यादा पुशअप्स कर रहे हैं तो इससे शरीर में उर्जा की कमी होने के साथ ही थकान भी हो सकती है।
ऐसे करें पुशअप्स
अगर आप पुशअप्स की शुरुआत कर रहे हैं तो 20 से 30 पुशअप्स कर सकते हैं। पुशअप्स करने के बाद थोड़ी देर का गैप लें। इसे गलत तरीके से न करें। इसके लिए अपने फिटनेस ट्रेनर से पूछकर पुशअप्स के सेट्स बढ़ा सकते हैं।
ज्यादा पुशअप्स करने से आपको ये सभी समस्याएं हो सकती हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com