ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में नसों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आइए जानते हैं कि नसों को मजबूत बनाने के लिए कौन सा एक्सरसाइज करना चाहिए?
एक्सपर्ट की राय
आइए फिटनेस ट्रेनर डॉ. कविता नालवा से जानते हैं कि नसों को मजबूत करने के लिए क्या करना चाहिए?
एक्सरसाइज करना
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज करना अच्छा माना जाता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है।
एरोबिक एक्सरसाइज करना
इस एक्सरसाइज को करने से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो नसों मजबूत बनाकर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है।
नसों में दर्द से राहत
रोजाना एरोबिक एक्सरसाइज करने से नसों में हो रहा दर्द कम होने लगता है। इसके साथ ही मसल्स भी मजबूत होती हैं।
साइड लेग रेज एक्सरसाइज
नसों को मजबूत बनाने और उसमें हो रहे दर्द को कम करने के लिए साइड लेग रेज एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है।
काफ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
यह एक्सरसाइज करने से नसों में जमा हुए ब्लड निकलने लगते हैं। इसके साथ ही यह फूली नसों से राहत दिलाने में मदद करता है।
सीटिड हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच
यह एक्सरसाइज नसों में ताकत भर देता है। इसके साथ ही यह नसों को मजबूत करने के साथ ही उसमें जमा हुए ब्लड को भी बाहर करने में मदद करता है।
एक्टिव रहना
इन एक्सरसाइज को करने के साथ ही हमेशा अपने आपको एक्टिव रखना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।
सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com