फिट और हेल्दी रहने के लिए आपको एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। लेकिन, कुछ लोग बिल्कुल भी वर्कआउट नहीं करते हैं। जिससे उन्हें हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
इस स्टोरी में फिटनेस एक्सपर्ट डॉक्टर कविता नालवा से विस्तार से जानते हैं, एक्सरसाइज नहीं करेंगे तो क्या होगा?
मसल्स प्रॉब्लम
अगर आप भी एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो आपको मांसपेशियों में अक्ड़न के साथ ही तनाव की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। इससे आपको कमजोरी भी महसूस होती है।
मोटापा
एक्सरसाइज की कमी के चलते आप धीरे-धीरे मोटापे के शिकार होने लगते हैं। इससे बॉडी में फैट जमा होने लगता है।
डायबिटीज
डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जो खराब खानपान और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के कारण होती है। ऐसे में एक्सरसाइज की कमी शुगर पेशेंट बना सकती है।
ध्यान लगाने में दिक्कत
एक्सरसाइज नहीं करने से आपको ध्यान केंद्रित करने में समस्या होती है। इससे आपका मन शांत नहीं रहता और आपको गुस्सा भी जल्दी आता है।
दिन में कितनी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए?
एक्सपर्ट के अनुसार आपको एक दिन में 40-45 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।
एक्सरसाइज नहीं करेंगे तो आपको ये सभी नुकसान हो सकते हैं। फिटनेस से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com