क्या खाली पेट दौड़ना चाहिए?

By Shilpy Arya
11 Feb 2025, 17:30 IST

स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए आपको रोज दौड़ना चाहिए। लेकिन, क्या आप खाली पेट भी दौड़ सकते हैं? यह सवाल अक्सर लोगों को परेशान करता है।

इस लेख में योगा एक्सपर्ट ऋपसी अरोड़ा से जानें खाली पेट दौड़ना चाहिए या नहीं?

क्या खाली पेट दौड़ना चाहिए?

जी हां, एक्सपर्ट के अनुसार आप खाली पेट दौड़ सकते हैं। इससे सेहत को कई लाभ मिलते है।

चर्बी घटाए

बॉडी में जमा फैट को कम करने के लिए रोजाना दौड़ें। इससे बॉडी फैट तेजी से बर्न करने में मदद मिलेगी।

पाचन ठीक करे

पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए रोजाना रनिंग करें। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कब्ज व अपच की दिक्कत दूर होती है।

थाइज पतली करे

रोजाना दौड़ लगाने से आपको जांघों को पतला करने में मदद मिलती है। 10 से 15 मिनट दोड़ें।

नुकसान

खाली पेट दौड़ने के कई नुकसान भी होते हैं. जैसे- थकान, ऊर्जा में कमी, लग सकती है चोट।

सुबह खाली पेट आपको धीमी रफ्तार से दौड़ना चाहिए। फिटनेस से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com