क्या खाली पेट एक्सरसाइज करना सही है?

By Aditya Bharat
02 Jun 2025, 12:00 IST

सुबह का समय वर्कआउट के लिए बेहतरीन माना जाता है। लेकिन सवाल उठता है, क्या खाली पेट एक्सरसाइज करना सेहत के लिए फायदेमंद है? आइए फिटनेस ट्रेनर डॉक्टर कविता नालवा से जानते हैं इसी का जवाब।

फैट बर्न करने में मददगार

खाली पेट वर्कआउट करने से शरीर पहले से जमा फैट को एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करता है, जिससे वजन घटाने और फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

मांसपेशियां मजबूत बनती हैं

सुबह बिना कुछ खाए वर्कआउट करने से मांसपेशियों की ग्रोथ होती है। मसल्स मजबूत बनती हैं और शारीरिक ताकत भी बढ़ती है।

इम्यूनिटी को करता है बूस्ट

खाली पेट एक्सरसाइज करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है और व्यक्ति कम बीमार पड़ता है।

हेल्दी रहने में मददगार

जो लोग नियमित रूप से सुबह एक्सरसाइज करते हैं, वे दूसरों की तुलना में ज्यादा फिट रहते हैं और उन्हें छोटी-मोटी बीमारियां जल्दी नहीं होतीं।

डिहाइड्रेशन का खतरा

खाली पेट वर्कआउट करने से बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। इससे चक्कर, मतली और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मांसपेशियों में चोट का खतरा

खाली पेट वर्कआउट करने से मसल्स को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती, जिससे स्ट्रेचिंग के दौरान चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है।

वर्कआउट से पहले क्या लें?

वर्कआउट से पहले नींबू पानी, मिल्क शेक, बादाम शेक, स्प्राउट्स या डिटॉक्स ड्रिंक लिया जा सकता है। ये शरीर को हाइड्रेट और ऊर्जा से भरपूर रखते हैं।

खाली पेट वर्कआउट करना चाहें तो शरीर की जरूरत को समझें। हल्का स्नैक लें और पानी पीकर हाइड्रेट रहें ताकि फायदों का पूरा लाभ मिल सके। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com